Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »झीले तो बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या बर्फ से जमी झीलों का नजारा देखा है कभी?

झीले तो बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या बर्फ से जमी झीलों का नजारा देखा है कभी?

उत्तर भारत के इन जमे हुए झीलों में एक आकर्षण है जो कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। भारत के हिमालय पर्वतमाला में इन उच्च ऊंचाई पर स्थित झीलों का दौरा निश्चित रूप से रोमांचकारी और अपने आप में बे

By Goldi

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भारत में उच्च ऊंचाई वाली कई खूबसूरत झीलें हैं, जिनकी खूबसूरती देख मन हिलोरे मारने लगता है। आमतौर पर, इन झीलों को ट्रेकिंग ट्रेल या एक पवित्र स्थान के रूप में जाना किया जाता है।इन खूबसूरत झीलों के साथ कई पौराणिक कहानियां भी जुड़ी हुई हैं।

अन्य मौसम में इन झीलों के साफ़ पानी में आसपास के परिदृश्य को अच्छे से देखा जा सकता है। कजिन सर्दियों के मौसम में यह झीले एकदम जम जाती हैं, जिनमे से कुछ ट्रैकिंग ट्रेल का हिस्सा बन जाती है।

क्या आपको ऐसी चीजें देखना दिलचस्प नहीं लगता? उत्तर भारत के इन जमे हुए झीलों में एक आकर्षण है जो कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। भारत के हिमालय पर्वतमाला में इन उच्च ऊंचाई पर स्थित झीलों का दौरा निश्चित रूप से रोमांचकारी और अपने आप में बेहद साहसिक है।

पवित्र गुरुडोंगमार झील

पवित्र गुरुडोंगमार झील

सिक्किम में स्थित गुरुडोंगमार झील बौद्धों और सिखों के लिए एक पवित्र झील है। यह झील उत्तर भारत में उच्च ऊंचाई वाली झीलों में से एक है।

PC:Amit Kumar

पांगोंग त्सो

पांगोंग त्सो

पांगोंग त्सो हिमालय में एक झील है जिस्की उचाई लगभग 4500 मीटर है। यह 134 कीमी लंबी है और भारत के लद्दाख़ से तिब्बत पहूँचती है। शीतकाल में, नमक पानी होने के बावजूद, झील संपूर्ण जम जाती है। झील का अधिकांश भाग चीन के अंतर्गत आता है और लाइन ऑफ़ कण्ट्रोल पैनगॉन्ग झील से होकर गुजरती है।PC:Akbarmasood

रहस्यमय रूपकुंड

रहस्यमय रूपकुंड

रूपकुंड उत्तरी भारत के उत्तराखंड में जमी हुए झीलों में से एक है। इसे 'स्केलेटन लेक' भी कहा जाता है क्योंकि इस झील के आसपास कई नर कंकालों को देखा जा सकता है। इन कंकाल के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है।PC:Abhijeet Rane

त्सो मोरीरी झील, लद्दाख

त्सो मोरीरी झील, लद्दाख

त्सो मोरीरी झील लद्दाख में सबसे ऊंचाई पर स्थित झील है...पर्यटक झील के किनारों पर कोरोजोक मठ,आदि को देख सकते हैं।PC:Raghavan37

सेला झील

सेला झील

आकर्षक सेला झील को स्वर्ग झील भी कहा जाता है। यह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेला पास (पहाड़ पास) के पास स्थित है।PC:Saurabhgupta8

भृगु झील

भृगु झील

हिमाचल प्रदेश के शहर कुल्लू में स्थित भृगु झील महान ऋषि भृगु के नाम पर है।PC: DarthTang

करेरी झील

करेरी झील

करेरी झील हिमाचल के कांगड़ा में स्थित है.. यह धौलाधर पर्वत श्रृंखला का एक हिस्सा माना जाता है।PC:Shalabh (talk)

मनीमाहेश झील

मनीमाहेश झील

मनीमाहेश झील, चंबा जिले में पीर पंजाल रेंज का हिस्सा है। यह उत्तर भारत में जमे हुए झीलों में से एक है।PC:Jaryal007

सूरज झील

सूरज झील

सूरज ताल और सूर्य ताल का मतलब " 'सूर्य देव की झील' है, यह लाहौल-स्पीति घाटी में स्थित उच्च ऊंचाई वाले झीलों में से एक है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+