Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सुनहरे नगर जैसलमेर के सुनहरे रंग जो हर तरह से हैं अद्भुत

सुनहरे नगर जैसलमेर के सुनहरे रंग जो हर तरह से हैं अद्भुत

By Khushnuma

अगर आपको ऐतिहासिक जगहें देखना पसंद है तो आप जैसलमेर जरूर जाएं। किले, प्राचीन मंदिरों और रेत पर ऊंट की सवारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो जैसलमेर अवश्य जाएँ। जैसलमेर देश का सबसे गर्म शहर है इसलिए इसकी सैर आप सर्दियों के मौसम में कर सकते हैं, बेहतर होगा कि आप इसकी सैर फरवरी में करें क्यूंकि इस मौसम में यहाँ एक बहुत बड़ा उत्सव होता है। जैसलमेर की ऐतिहासिक धरोहरों की सैर के साथ साथ आप उत्सव का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

स्वर्ण-नगरी की आलीशान इमारतें, भव्य होटल दूर-दूर तक फैले रेत के सागर में उड़ा लाए छोटे-छोटे सुनहरी द्वीपों जैसी लगती हैं। जब इस नगरी की सुनहरी इमारतों से सूर्य की रौशनी टकराती है तब इसकी निखरी आभा और भी आकर्षक लगती है। इस नगर को 'स्वर्ण नगरी' भी कहा जाता है। राजस्थान का जैसलमेर बेहद ही खूबसूरत जगह है। जैसलमेर में स्थित शानदार नक्काशीदार हवेलियां, गलियां और प्राचीन मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। तो चलिए सैर करते हैं सोने के नगर की।
अब हर यात्रा पर पाइए मुफ्त कूपन्स- 8000 रु. तक की छूट

बड़ा बाग व छतरियां

बड़ा बाग व छतरियां

बड़ा बाग व छतरियां जैसलमेर से तक़रीबन 5 किलोमीटर की दूरी पर हैं जो कि अद्भुत कला का जीता जागता उदाहरण हैं। यहाँ जैसलमेर के राजाओं की व राजघराने से जुड़े महत्त्वपूर्ण लोगों की समाधियाँ हैं जो देखने लायक हैं।

Image Courtesy:Honzasoukup

अमर सागर

अमर सागर

अमर सागर झील बेहद खूबसूरत स्थल है जहाँ का वातावरण पर्यटकों को सम्मोहित कर लेता है। इस झील के पास एक बेहद आकर्षक जैन मंदिर है जिसमे आदिश्वर भगवान की तक़रीबन 1,500 साल पुरानी प्रतिमा दर्शनीय है।

Image Courtesy:Flicka

लोद्रवा

लोद्रवा

लोद्रवा नगर जैसलमेर से तक़रीबन 16 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ एक जैन मंदिर है जिसमे 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की आकर्षक मूर्ति दर्शनीय है।

Image Courtesy:Shakti

साम के रेतीले टीले

साम के रेतीले टीले

साम के रेतीले टीले तक पहुँचने के लिए आपको जैसलमेर से 42 किलोमीटरर की यात्रा तय करनी होगी। यहाँ से सूर्यास्त का दिलकश नज़ारा बेहद लुभावना होता है।

Image Courtesy:Chinmayisk

पोखरण

पोखरण

पोखरण में लाल पत्थरों से बना किला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहीं एक संग्राहलय भी है जहाँ शाही पोशाकें, हथियार और पेंटिंग्स दर्शनीय हैं। आपको बतादें की पोखरण वह जगह है जहाँ भारत का पहला परमाणु परीक्षण किया गया था जो कि 1974 में हुआ था।

Image Courtesy:Archan dave

रामदेवरा

रामदेवरा

रामदेवरा में संत बाबा रामदेव की समाधि दर्शनीय है। यह स्थल जैसलमेर के जैन मंदिर की तरह पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है।
Image Courtesy:Sanjoy Ghosh

राष्ट्रीय मठ उधान

राष्ट्रीय मठ उधान

राष्ट्रीय मठ उधान में काला हिरण, चिंकारा, रेगिस्तानी लोमड़ी, भेड़िया, तीतर एवं सोन चिड़िया भी बहुतायत रूप से पाई जाती है। यहाँ राजस्थान के राज्य पक्षी 'गोडावण' को भी आप आसानी से देख सकते हैं।

Image Courtesy:Chinmayisk

सफारी

सफारी


सफारी एक यात्रा ही है जो कि खुली जीपों व ट्रकों से कराई जाती है। आप यहाँ आकर इस सफारी का आंनद उठा सकते हैं। साथ ही यहाँ जंगली जानवरों पक्षियों को करीब से महसूस कर सकते हैं।

Image Courtesy:Flicka

वुड फ़ासिक़ पार्क

वुड फ़ासिक़ पार्क

वुड फ़ासिक़ पार्क में 18 करोड़ साल पुराने पेड़-पौधे, जीव-जंतु आदि के अवशेष देखे जा सकते हैं जो कि अब पत्थरों में तब्दील हो चुके हैं। आप यहाँ आकर इस आश्चर्यचकित अवशेषों को करीब से देख सकते हैं।

Image Courtesy:Chinmayisk

मरू उत्सव

मरू उत्सव

मरू उत्सव पर्यटन विभाग द्वारा हर साल जनवरी-फरवरी में आयोजित किया जाता है। जो कि तीन दिन तक चलता है। यहाँ राजस्थानी रौनक देखते ही बनती है। आप भी राजस्थानी रंग में रंगने के लिए इस उत्सव का लुफ्त उठा सकते हो।

Image CourtesyL:Adrian Philpott

कैसे जाएँ

कैसे जाएँ

वायु मार्ग द्वारा
निकटतम एयरबेस जोधपुर हवाई अड्डा, जैसलमेर से 285 किमी की दूरी पर स्थित है। इस हवाई अड्डे से पर्यटक जैसलमेर के लिए प्री - पेड टैक्सियों का लाभ उठा सकते हैं। विदेशी पर्यटक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस गंतव्य तक पहुँच सकते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नियमित उड़ानों के द्वारा कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरू, और चेन्नई जैसे प्रमुख भारतीय शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग द्वारा- जैसलमेर रेलवे स्टेशन पश्चिमी रेलवे जोन में एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन कई गाड़ियों से जोधपुर और अन्य प्रमुख भारतीय स्थलों से अच्छी तरह से जुड़ा है। पर्यटक स्टेशन से जैसलमेर के लिए कैब का लाभ ले सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा- पर्यटक डीलक्स और सेमी-डीलक्स बसों द्वारा भी जयपुर, अजमेर, बीकानेर, और दिल्ली से इस स्थान तक पहुँच सकते हैं। पड़ोसी शहरों से सरकारी स्वामित्व वाली बसें भी जैसलमेर के लिए उपलब्ध हैं।
Image Courtesy:Koen

कहाँ ठहरें

कहाँ ठहरें

जैसलमेर में कहाँ ठहरें इसके होटलों की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

Image Courtesy:Nataraja

कब जाएँ

कब जाएँ

जैसलमेर में प्रसिद्ध रेगिस्तान त्योहार फरवरी के महीने में आयोजित किया जाता है। सितंबर का महीना रामदेवरा मेले के लिये प्रसिद्ध है जो दुनिया भर से पर्यटकों की एक बड़ी संख्या को आकर्षित करता है। जैसलमेर में एक छुट्टी की योजना बनाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के महीने के बीच का समय है।

Image Courtesy:vnevil zaveri

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X