Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »96 सालों के इतिहास में पहली बार दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में मनायी जा रही है दुर्गा पूजा

96 सालों के इतिहास में पहली बार दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में मनायी जा रही है दुर्गा पूजा

अपनी ऐतिहासिकता और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए मशहूर रामकृष्ण मिशन की दिल्ली शाखा में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा रामकृष्ण मिशन, दिल्ली के 96 सालों के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब वहां धुमधाम के साथ मां दुर्गा की आराधना का आयोजन हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस पूजा का आयोजन दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन के करीब ही किया जाएगा।

durga puja delhi

रामकृष्ण मिशन की दुर्गा पूजा के लिए विशेष तौर पर यहां संगमरमर का मंच तैयार किया गया है, जिस पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इस बारे में रामकृष्ण मिशन, दिल्ली की मैनेजिंग कमेटी के वाइस-प्रेसिडेंट भाष्कर रॉय का कहना है कि भक्तों व सेवकों की संख्या में वृद्धि होने के कारण ही इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन संभव हो सका है। हम पारंपरिक रूप से शास्त्रों के अनुसार ही दुर्गा पूजा का आयोजन करेंगे। बता दें, भाष्कर रॉय पिछले 60 सालों से रामकृष्ण मिशन से जुड़े हुए हैं।

ramkrishna mission dp

जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा से काफी पहले सितंबर माह से ही इस पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी थी, जिसमें संबंधित सभी अधिकारियों से अनुमति लेना और मुख्य रूप से कोलकाता के बेलुर मठ स्थित रामकृष्ण मिशन के मठ व मुख्यालय से इस पूजा की अनुमति लेना शामिल है। इस दुर्गा पूजा की सबसे बड़ी खासियतों में, यहां कोलकाता के तर्ज पर ही अष्टमी के दिन कुमारी पूजन का आयोजन होगा।

kumari puja

कुमारी पूजन के दिन 108 कुमारी कन्याओं को देवी के रूप में सजाकर उनकी पूजा करना ही बेलुर मठ स्थित रामकृष्ण मिशन की सबसे बड़ी खासियत है। इसके अलावा दिल्ली रामकृष्ण मिशन ने कोलकाता के उपनगर बोलपुर से 6 ढाकियों (विशेष वाद्य यंत्र बजाने वाले, जिसे पश्चिम बंगाल में पूजा के समय बजाया जाता है) को बुलाया गया है। पूजा पंडाल में आने वाले भक्तों को भोग वितरण की व्यवस्था भी होगी।

गौरतलब है कि बेलुर मठ में रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानंद ने की थी, जो रामकृष्ण परमहंस के प्रमुख शिष्य थे। हुगली नदी के किनारे पर स्थित बेलुर मठ सिर्फ भारतीय भक्तों ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आने वाले रामकृष्ण परमहंस के अनुयायियों का पसंदीदा आश्रम है।

More News

    Read more about: delhi durga puja navratri
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+