Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कुछ खास तस्वीरों के माध्यम से करिये मदुरई के मिनाक्षी मंदिर का दर्शन

कुछ खास तस्वीरों के माध्यम से करिये मदुरई के मिनाक्षी मंदिर का दर्शन

By Belal Jafri

हमारा भारत एक कमाल का लोकतांत्रिक देश है जो सम्पूर्ण विश्व में अपनी विविधता और विशेषता के लिए जाना जाता है। हम आपको लगातार बताते चलें आ रहे हैं कि भारत मंदिरों का देश हैं यहां आपको कई ऐसे खूबसूरत मंदिरों के दर्शन हो जाएंगे जिनको देखने मात्र से ही आप उनकी वास्तुकला पर मोहित हो उठेंगे। इसी क्रम में आज हम आपको अवगत करांएगे दक्षिण भारत के मशहूर और बेहद शहर मदुरई से जो अपने अद्भुत मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। मदुरई दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। वैगई नदी के किनारे स्थित मंदिरों का यह शहर सबसे पुराने बसे हुए शहरों में से एक है। वो गोपुरम जिनकी ऊंचाइयां आपको गहराई में जाने पर मजबूर करेंगी

शहर के उत्तर में सिरुमलाई पहाड़ियां स्थित हैं तथा दक्षिण में नागामलाई पहाड़ियां स्थित हैं। मदुरई का नाम "मधुरा" शब्द से पड़ा जिसका अर्थ है मिठास। कहा जाता है कि यह मिठास दिव्य अमृत से उत्पन्न हुई थी तथा भगवान शिव ने इस अमृत की इस शहर पर वर्षा की थी। मदुरई को अन्य कई नामों से भी जाना जाता है जैसे "चार जंक्शनों का शहर", "पूर्व का एथेंस", "लोटस सिटी" और "स्लीपलेस ब्यूटी"।

इनमें से प्रत्येक नाम शहर की विशेषता को प्रदर्शित करता है। इस शहर को "स्लीपलेस ब्यूटी" भी कहा जाता है क्योंकि इस शहर में 24X7 काम करने की संस्कृति है। इस शहर में कई रेस्टारेंट हैं जो लगभग 24 घंटे चलते हैं तथा यहाँ रात में भी परिवहन की सुविधा उपलब्ध रहती है।

तो आइये मदुरई को इन चुनिंदा तस्वीरों के माध्यम से निहारा जाये।

तो आइये करें यात्रा की शुरुआत

तो आइये करें यात्रा की शुरुआत

मदुरई दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। वैगई नदी के किनारे स्थित मंदिरों का यह शहर सबसे पुराने बसे हुए शहरों में से एक है।

शहर का नामकरण

शहर का नामकरण

शहर के उत्तर में सिरुमलाई पहाड़ियां स्थित हैं तथा दक्षिण में नागामलाई पहाड़ियां स्थित हैं। मदुरई का नाम "मधुरा" शब्द से पड़ा जिसका अर्थ है मिठास।

शिव ने की अमृत वर्षा

शिव ने की अमृत वर्षा

कहा जाता है कि यह मिठास दिव्य अमृत से उत्पन्न हुई थी तथा भगवान शिव ने इस अमृत की इस शहर पर वर्षा की थी।

मदुरई के अन्य नाम

मदुरई के अन्य नाम

मदुरई को अन्य कई नामों से भी जाना जाता है जैसे "चार जंक्शनों का शहर", "पूर्व का एथेंस", "लोटस सिटी" और "स्लीपलेस ब्यूटी"। इनमें से प्रत्येक नाम शहर की विशेषता को प्रदर्शित करता है।

ये लोटस सिटी भी है

ये लोटस सिटी भी है

इस शहर को लोटस सिटी कहा जाता है क्योंकि यह शहर कमल के आकार में बना हुआ है। इस शहर को "स्लीपलेस ब्यूटी" भी कहा जाता है क्योंकि इस शहर में 24X7 काम करने की संस्कृति है।

टूरिस्टों की संख्या

टूरिस्टों की संख्या

शायद आपको सुन कर आश्चर्य जो मगर इस शहर में हर रोज़ 15000 और हर शुक्रवार 25000 पर्यटक दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां का मुख्य पर्व थिरुकल्याणम है जो अप्रैल से मई के बीच मनाया जाता है इस दौरान यहां 10 लाख से अधिक लोग आते हैं।

गोल्डन टैंक

गोल्डन टैंक

पोटरामराई कुलम या गोल्डन लोटस टैंक जहां टैंक में गोल्ड प्लेटेड कमल मदुरई का एक अन्य आकर्षण है। बताया जाता है कि ये स्थान संगम कवियों का मिलन स्थल था यहीं पर कवी मिला करते थे और एक दूसरे से अपनी कविताओं को साझा करते थे। आज ये स्थान एक धार्मिक गंतव्य है।

नटराज की प्रतिमा

नटराज की प्रतिमा

आप इस खूबसूरत फ़ोटो में नटराज को नृत्य की मुद्रा में देख सकते हैं। इस मूर्ति की ख़ास बात ये है कि और नटराज की मूर्तियों की अपेक्षा यहां नटराज अपना दांया पैर उठाये हुए हैं गौरतलब है कि बाकी मूर्तियों में नटराज बायां पैर उठाते हैं।

दिव्य विवाह

दिव्य विवाह

आप पूरे मदुरई में मिनाक्षी और सुंदरेशन के विवाह के चित्रों को भी देख सकते हैं। इन चित्रों को पूरे मदुरई शहर में देखा जा सकता है।

हाथी से आशीर्वाद

हाथी से आशीर्वाद

हाथी से आशीर्वाद भी मदुरई के प्रमुख आकर्षणों में है। आप हाथियों को केला देकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

आस्था और विश्वास के 1000 स्तम्भ

आस्था और विश्वास के 1000 स्तम्भ

मीनाक्षी मंदिर तक आने के लिए आपको इन 1000 स्तम्भों वाले हॉल से हो कर गुज़ारना पड़ेगा। मजे की बात ये है कि यहां इन खम्बों के नीचे फूल से लेके अगरबत्ती सब कुछ बिकता है।

पूजा और सिर्फ पूजा

पूजा और सिर्फ पूजा

जैसा कि कहा जा चुका है मदुरई एक धार्मिक नगरी है तो साफ़ है कि यहां आपको हर समय चरों तरफ पूजा ही दिखेगी।

अतुलनीय सुंदरता

अतुलनीय सुंदरता

भारत के मंदिर अपनी अतुलनीय सुंदरता के कारण सम्पूर्ण विश्व में जाने जाते हैं। तो अब यदि आपको भारतीय मंदिरों को करीब से देखना है तो मदुरई आइये।

लालित्य और महारत

लालित्य और महारत

ऐसी खूबसूरत नक्काशियां इन मंदिरों की सुंदरता में चार चाँद लगा देती हैं।

रंगबिरंगी कहानियां

रंगबिरंगी कहानियां

मीनाक्षी मंदिर और मदुरई की एक ख़ास बात और है यहां आपको जगह जगह दीवारों पर हिंदू धर्म से जुडी हुई कहानियां मिलेंगी जिन्हें खूबसूरत रंगों से बनाया गया है।

कैसे जाएं मदुरई

कैसे जाएं मदुरई

मदुरई का परिवहन तंत्र देश के अन्य भागों से अच्छी तरह से जुड़ा है। मदुरई हवाई अड्डा विभिन्न शहरों जैसे दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और बैंगलोर से जुड़ा हुआ है। चेन्नई यहां का निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

कहां रहा जाये

कहां रहा जाये

जैसा कि मदुरई एक प्रमुख पर्यटक गंतव्य है तो जाहिर है यहां काफी होटल हैं। यहां आपको हर रेंज के होटल मिल जाएंगे । इसके अलावा यहां कई धर्मशालाओं का भी प्रबंध किया गया है। आने वाले पर्यटक चाहें तो इन धर्मशालाओं में भी रह सकते हैं।

कहाँ खाएं

कहाँ खाएं

मदुरई मुख्यतः इडली का शहर है। यहां आपको दिन में किसी भी वक़्त अच्छी क्वालिटी की इडली खाने को मिल सकती है। इसके अलावा यहां कई रेस्टुरेंट हैं जहां आपको नॉर्थ और साउथ दोनों का खाना मिलेगा।

क्या करें और क्या देखें मदुरई में

क्या करें और क्या देखें मदुरई में

मदुरई शहर विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों की उपस्थिति के लिए जाना जाता है। विभिन्न धर्मों के अवशेष इसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान बनाते हैं। मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर, गोरिपलायम दरगाह और सेंट मेरीज़ कैथेड्रल यहाँ के प्रमुख प्रसिद्ध धार्मिक स्थान है। गाँधी म्यूज़ियम (संग्रहालय), कूडल अल्ज़गर मंदिर, कज़ीमार मस्जिद, तिरुमलाई नयक्कर पैलेस, वंदीयुर मारियाम्मन तेप्पाकुलम, तिरुपरंकुन्द्रम, पज्हामुदिरचोलाई, अलगर कोविल, वैगई बाँध और अथिसायम थीम पार्क की सैर अवश्य करनी चाहिए।

देवी के अद्भुत भक्त

देवी के अद्भुत भक्त

साल का कोई भी मौसम हो कोई भी सीजन हो यहां आपको हर समय देश विदेश के लोग देवी के क़दमों में शीश नवाये मिलेंगे।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+