Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में बन रहा है 50 लाख रुपए की लागत से कैक्टस गार्डन, क्यों कहा जा रहा है इसे बेहद खास!

दिल्ली में बन रहा है 50 लाख रुपए की लागत से कैक्टस गार्डन, क्यों कहा जा रहा है इसे बेहद खास!

सुन्दरता सिर्फ फूलों में ही नहीं बसती बल्कि कांटे भी खूबसूरत होते हैं। इसी बात को साबित करता है कैक्टस गार्डन। दिल्ली का दूसरा और दिल्ली नगर निगम का पहला कैक्टस गार्डन तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के साथ मिलकर शाहदरा इलाके में इस कैक्टस गार्डन को बनाने का फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली के इस कैक्टस गार्डन को 50.48 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है।

cactus garden

मिली जानकारी के अनुसार इस गार्डन को दिल्ली आईपी एक्सटेंशन में देशबंधु अपार्टमेंट के पास 1.45 एकड़ के क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। गार्डन में आपको एक या दो नहीं बल्कि कम से कम 15-20 अलग-अलग प्रजातियों के कैक्टस के पौधे देखने को मिलेंगे। दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार गार्डन में न सिर्फ तापमान बल्कि पानी के सिस्टम को भी कंट्रोल किया जाएगा। संभावना है कि इस साल सितंबर तक यह गार्डन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

कौन-कौन सी प्रजातियों के होंगे कैक्टस

delhi cactus garden

कैक्टस गार्डन में कम से कम 15 प्रजातियों के लगभग 1320 कैक्टस के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 550 पौधे ग्राफ्टेड आर्डिनरी हेलियो कैक्टस के, 200 पौधे कलर्ड ग्राफ्टेड आर्डिनरी हेलियो कैक्टस, 20 पौधे फेरलो कैक्टस के, 50 पौधे मेलो कैक्टस विद कैप और 500 पौधे कैक्टस ऑन रूट के होंगे। पार्क में अगर इन कांटों की सुन्दरता को निहारना हो या इन कांटेदार खूबसूरत पौधों के बीच कुछ देर समय बिताना चाहते हैं तो उसके लिए लगभग 10 बेंचों की व्यवस्था भी होगी।

cactus garden delhi

कैक्टस गार्डन का मतलब यहां सूखा या बंजर जमीन नहीं बल्कि हरियाली भी होगी। दरअसल, इस पार्क में 10X10 मीटर की उच्च तकनीक वाली पॉली हाउस बनायी जा रही है। पॉली हाउस तापमान व जल नियंत्रण प्रणाली से लैस होगा। इसके साथ ही पार्क की हरियाली में कोई कमी न आए, इसे सुनिश्चित करने के लिए घास के लॉन भी विकसित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां पौधों की झाड़ियां भी होंगी, जो हरियाली को कई गुना बढ़ा देगी। पार्क में विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए जाएंगे, जो छाया देने के साथ-साथ मौसम को ठंडा रखने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस पार्क की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के रॉक आर्ट और प्लांट गैलरी तैयार की जाएगी जिसमें ऐसे पौधों को रखा जाएगा जो सूखे वातावरण में अच्छी तरह से जीवित रह पाते हैं।

More News

    Read more about: delhi garden tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+