Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की इन जगहों पर घूमना कभी ना भूलें, खूबसूरती के मामले में सबसे आगे

भारत की इन जगहों पर घूमना कभी ना भूलें, खूबसूरती के मामले में सबसे आगे

भारत में ऐसे खूबसूरत स्थान है, जहां धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का संकलन देखने को मिलता है। यहां आप अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ जाकर एक शानदार पल बिता सकते हैं।

कहते हैं भारत में खूबसूरती की कोई कमी नहीं है। यहां घूमने के लिए कई शानदार और खूबसूरत जगहें है। जहां आप अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ जाकर एक शानदार पल बिता सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उन स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको अपनी जिंदगी में एक बार जरूर जाना चाहिए। ये ऐसे भारतीय स्थान है, जहां धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का संकलन देखने को मिलता है।

मनाली

मनाली

हिमाचल की वादियों में बसा ये शहर इतना खूबसूरत है कि भारतीयों के साथ-साथ यहां विदेशी पर्यटक भी आते हैं। ये शहर घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन भी है, यहां आपको बर्फीली पहाड़ों की खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी मिल जाएंगे, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां का हिडिम्बा मंदिर पूरे देश में जाना जाता है, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है।

शिमला

शिमला

हिमाचल की राजधानी शिमला ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है बल्कि यहां के डेस्टिनेशन भी काफी प्रसिद्ध है, जहां घूमने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। यहां घूमने के लिए द रिज, कुफरी, माल रोड, जाखू हिल, कालका जैसी शानदार जगहें है।

नैनीताल

नैनीताल

उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक नैनीताल अपनी झीलों के लिए जाना जाता है। यहां का नैनी लेक देखने के लिए विश्वभर से लोग आते हैं और यहां बोटिंग का आनंद उठाते हैं। इसके अलावा यहां नैनी देवी का मंदिर है, जो शक्तिपीठों में से एक है। यहां आप आपको सात ताल, माल रोड, नैनीताल चिड़ियाघर व सनसेट प्वॉइंट का आनंद उठा सकते हैं।

मसूरी

मसूरी

उत्तराखंड की वादियों में बसे पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी देश के सबसे हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर आने के लिए हर कोई बड़ा ही उत्साहित नजर आता है। मसूरी कपल्स के लिए भारत के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां घूमने के लिए केम्पटी फॉल्स, तिब्बती बौद्ध मंदिर, कैमल्स बैक रोड, लाल टिब्बा जैसी फेमस जगहें है।

लद्दाख

लद्दाख

लद्दाख को अब तक कई फिल्मों में दर्शाया जा चुका है। यहां की सुंदर पहाड़ियां, झीलें हर किसी का मन मोह सकती है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत स्थान है, जैसे- मैग्नेटिक हिल, लेह पैलेस, चादर ट्रैक, गुरुद्वारा पत्थर साहिब, शांति स्तूप, हेमिस मठ। यहां आप माउंटेन बाइकिंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं।

गोवा

गोवा

युवाओं की पहली पसंद कही जाने वाली गोवा अपनी बीचों के लिए प्रसिद्ध है, जहां की सुबह और शाम दोनों देखने लायक बनती है। यहां पर आपको कलरफुल स्ट्रीट, चर्च, मंदिर भी देखने को मिल जाएगा। यह स्थान बैचलर्स के लिए काफी खास माना जाता है, यहां शाम के ड्रिंक्स करते हुए आप समुद्र की लहरों को देख सकेंगे, इसके लिए यहां पर की होटल व रिसॉर्ट्स भी है।

जयपुर

जयपुर

राजाओं-महाराजाओं की धरती कहे जाने वाली धरती पर गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस शहर को राजा जय सिंह ने वास्तुकला के हिसाब से बनवाया था। यहां पर घूमने के लिए कई ऐसे स्थान है, जिसे देखने के बाद आपको पता चलेगा कि आखिर पुराने समय में राजा-महाराजा कैसे रहते थें? इसके अलावा आप यहां राजशाही ठाठ भरा जीवन भी सकते हैं, इसके लिए यहां आपको कई होटल भी मिल जाएंगे।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+