Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 : किस तरह महाकुंभ मेले के लिए तैयार हुआ प्रयागराज, देखें Photos में

Mahakumbh 2025 : किस तरह महाकुंभ मेले के लिए तैयार हुआ प्रयागराज, देखें Photos में

13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहा है महाकुंभ मेला 2025। लगभग 45 दिनों तक यानी 26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ मेला। 6 शाही स्नान और कई अन्य खासियतों के साथ इस साल का महाकुंभ मेला कई मायनों में बड़ा ही खास होने वाला है। आपने जरूर ध्यान दिया होगा कि इस साल प्रयागराज में जो कुंभ मेला आयोजित होने वाला है उसे 'महा कुंभ' मेला कहा जा रहा है।

पौराणिक मान्यताओं में कहा जाता है कि भारत में 4 शहर ऐसे हैं - प्रयागराज, नासिक, उज्जैन और हरिद्वार जहां कुंभ मेले का आयोजन होता है। इससे पहले साल 2013 में हुआ कुंभ मेला भी प्रयागराज में ही आयोजित हुआ था और 12 सालों बाद महाकुंभ मेला भी प्रयागराज में ही। ऐसा क्यों?

mahakumbh mela 2025

इसके साथ ही हम आपको बताने वाले हैं अर्द्ध कुंभ, पूर्ण कुंभ और महा कुंभ में क्या फर्क है! इसके साथ ही महाकुंभ मेला को लेकर प्रयागराज में कैसी तैयारियां की गयी हैं, इसकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें भी हम आपको दिखा रहे हैं -

prayagraj mahakumbh

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के बाद जब अमृत कलश बाहर निकला तो उसकी चार बूंदें धरती पर गिर गयी थी, जहां आज प्रयागराज, नासिक, उज्जैन और हरिद्वार शहर बसे हुए हैं। हर 12 सालों में इन चारों शहरों में ही कुंभ मेले का आयोजन होता है। कब कौन से शहर में कुंभ मेला हो, इसका निर्धारण कोई व्यक्ति या साधु-सन्यासी नहीं बल्कि सूर्य और चंद्रमा की स्थिति पर किया जाता है।

prayagraj mahakumbh mela

अर्द्ध कुंभ - हर 6 साल में जब इन चारों में से किसी एक शहर में कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है, तब उसे अर्द्ध कुंभ मेला कहते हैं।

sadhus on the way to mahakumbh

पूर्ण कुंभ - 12 सालों के अंतराल पर पूर्ण कुंभ मेला का आयोजन होता है। इससे पहले वर्ष 2013 में प्रयागराज में पूर्ण कुंभ मेला का आयोजन ही किया गया है।

mahakumbh mela 2025

महा कुंभ मेला - इस साल प्रयागराज में आयोजित हो रहा है महाकुंभ मेला। जो 12 पूर्ण कुंभ मेला के बाद आता है। इसका मतलब 12 साल के अंतराल पर 12 पूर्ण कुंभ मेला का आयोजन यानी 12*12 = 144 सालों बाद आयोजित होता है महा कुंभ मेला। और महा कुंभ मेला हमेशा प्रयागराज में ही होता है। इसका मतलब है कि इस साल होने वाला कुंभ मेला फिर हम अपने जीवन में कभी नहीं देख सकेंगे, क्योंकि 144 सालों बाद ही महा कुंभ मेला फिर से आयोजित होगा।

kumbh mela 2025

प्रयागराज की गलियों में इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दे रहा है।

tent city maha kumbh

रात के समय दुधिया रोशनी से कुछ ऐसा जगमगा रहा है महाकुंभ मेला परिसर।

peswai prayagraj

प्रयागराज में महाकुंभ में पहुंच रहे साधुओं का कला प्रदर्शन।

Jyotish Peeth in Uttarakhand Avimukteshwaranand Saraswati with sadhus

महा कुंभ मेला 2025 में अन्य साधु-सन्यासियों के साथ पहुंचे उत्तराखंड के ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।

sunrise at tent city prayagraj

कुछ ऐसी होती है प्रयागराज में महाकुंभ मेला के लिए बनायी गयी टेंट सिटी में सूर्योदय का नजारा।

maha kumbh prayagraj

रात हो या दिन, महा कुंभ में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज आने वाले साधु-सन्यासियों के आने का सिलसिला जारी है।

maha kumbh mela

महाकुंभ मेला में पहुंचा नागा साधुओं का समूह।

prayagraj ganga aarti

प्रयागराज के संगम तट पर की जा रही भव्य गंगा आरती।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+