
महल वह है, जहाँ आप ऐतिहासिक काल के राजसी, शाही और समृद्ध जीवन शैली की झलक साफ़ देख सकते हैं। भारत में कई ऐसे महल और कोठियां हैं जिनका निर्माण कई वंशों के राज में कराया गया। गुजरात का नौलखा महल भी उन्हीं शाही महलों में से एक है, जो गुजरात में पर्यटकों के मुख्य आकर्षणों में से एक है।
नौलखा महल का मतलब है 'नौ लाख'। महल का यह नाम इस महल के निर्माण में होने वाले खर्च के ऊपर रखा गया। यह गुजरात के सबसे पुराने महलों में से एक है। गोंडाली नदी के तट पर बसा यह महल अपने खूबसूरत और आश्चर्यजनक कर देने वाले वास्तुकला और बारीक नक्काशी के लिए जाना जाता है। राजकोट जिले के गोंडल में स्थित यह महल आपको इतिहास के 18 वीं सदी में दोबारा से ले जाता है। गोंडल, जडेजा राजपूत वंश की राजधानी हुआ करती थी। ऐसा माना जाता है कि नौलखा महल गोंडल क्षेत्र का सबसे पुराना महल है।
महल का निर्माण 1748 ईसवीं में दरबारगढ़(पुराना किला) किले के परिसर में किया गया। इस महल के साथ ही कई अन्य रचनाओं का निर्माण भी इसी परिसर में उस समय के दौरान ही किया गया। आइये चलिए हम इतिहास के इसी गहने के कुछ पहलुओं पर नज़र डालते हैं और इस आकर्षक महल की तस्वीरों के साथ इसकी शाही सैर पर चलते हैं।

महल की वास्तुकला और विशेषताएं
18वीं सदी के इतिहास में ले चलती यह प्रभावशाली रचना नदी के 30 मीटर ऊपर स्थापित है। पत्थरों पर की गई नक्काशियां, बालकनी के रूप में महल के झरोखे पूरे महल को एक अलग आकर्षक रूप देते हैं।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

महल की वास्तुकला और विशेषताएं
बीते युग की खास और आकर्षक चमक, विलास से सुसज्जित अंदरूनी खूबसूरती, घूमावदार सीढ़ियां, प्रभावशाली छज्जे और आंगन महल के समृद्ध आभा को बखूबी दर्शाते हैं।
Image Courtesy:Shakti

महल की वास्तुकला और विशेषताएं
महल का दरबार हॉल यहाँ का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यहाँ स्थित अनोखी कलाकृतियां और प्राचीन व यूनिक चीज़ें, कला प्रेमियों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
तेंदुओं की मूर्तियां, सोने की परत चढ़े हुए लकड़ी के फर्नीचर, पुराने और अनोखे शीशे, दीवारों से लटके हुए झूमर आदि जैसी आकर्षक चीजें आपको यहाँ देखने को मिलेंगी।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

महल की वास्तुकला और विशेषताएं
महल में एक निजी महल संग्रहालय भी स्थित है, जहाँ चाँदी के ताबूत रखे हुए हैं जिनका इस्तेमाल संदेशों और तोहफों के लिए किया गया था। ये सन्देश और तोहफ़े महाराजा भागवत सिंह जी, जो गोंडल रियासत के उस समय के राजा थे को भेंट में मिले थे।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

महल की वास्तुकला और विशेषताएं
भेंट में उन्हें कई तोहफ़े, चिट्ठियां और अन्य खुश कर देने वाली चीजें उस समय के उल्लेखनीय व्यक्तित्व होने के रूप में भेंट की गई थीं। यह जानना भी दिलचस्प होगा कि राजा ने उस समय कई महान कार्यों में अपना योगदान दिया जैसे, करों को ख़त्म करना, महिलाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाना, पर्दा प्रथा हटाने जैसे कार्य।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

महल की वास्तुकला और विशेषताएं
संग्रहालय में महाराजा द्वारा एकत्र की गई कई कलाकृतियां, खिलौने वाले कार, तस्वीरें, किताबों की एक पूरी पुस्तकालय, जीती गई कई ट्रॉफियां भी प्रदर्शित की गई हैं।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

महल की वास्तुकला और विशेषताएं
महल के छज्जों से पूरे शहर, गोंडल का खूबसूरत दृश्य नज़र आता है।
Image Courtesy:Shakti

महल की वास्तुकला और विशेषताएं
महल के एक कमरे में राजसी रसोईघर के शाही बर्तन और एक बड़ा सा तराजू भी रखा हुआ है। कहा जाता है कि इस तराज़ू का इस्तेमाल महाराजा के जन्मदिन में किया जाता था।
एक पलड़े में उन्हें बैठा कर दूसरे पलड़े में सोने की मोहरों से उन्हें तौला जाता था और बाद में सोने की मोहरों को गरीबों और ज़रूरत मंदों में बाँट दिया जाता था।
Image Courtesy:Shakti

महल की वास्तुकला और विशेषताएं
महल के पास ही नदी पर स्थापित पुल पर महल का खूबसूरत प्रतिबिम्ब भी नज़र आता है।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

नौलखा महल पहुँचें कैसे?
नौलखा महल गोंडल शहर के बीचोबीच ह्रदय में बसा हुआ है। गोंडल शहर राजकोट से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रेल यात्रा या हवाई यात्रा, दोनों ही यात्रा द्वारा सबसे पहले आप राजकोट पहुंचेंगे जहाँ से कोई भी निजी टैक्सी या बस सुविधा द्वारा आप गोंडल पहुँच सकते हैं।
Image Courtesy:Bernard Gagnon

नौलखा महल के पास ही स्थित अन्य आकर्षण
महल के नज़दीक ही स्थित अन्य आकर्षण के केंद्र हैं, स्वामीनारायण मंदिर, अक्षर देरी मंदिर, रॉयल गेराजेस, रिवरसाइड महल और दासी जीवन मंदिर।
Image Courtesy:Emmanuel DYAN

नौलखा महल
अगली बार गुजरात की अपनी यात्रा में इस शाही शहर गोंडल की सैर पर ज़रूर जाएँ जहाँ शाही परिवार का पुराने कारों के लिए एक खास जूनून था और इसलिए तब के समय में यहाँ की सड़कें देश की सबसे अच्छी सड़कें हुआ करती थीं।
Image Courtesy:Shakti



Click it and Unblock the Notifications













