Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब एयरपोर्ट से यात्रा करना हुआ आसान, दिल्ली और हैदराबाद में शुरू 'सेल्फ बैगेज-ड्रॉप' सिस्टम

अब एयरपोर्ट से यात्रा करना हुआ आसान, दिल्ली और हैदराबाद में शुरू 'सेल्फ बैगेज-ड्रॉप' सिस्टम

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Ministry of Civil Aviation और विभिन्न एयरपोर्ट प्रबंधन अक्सर नयी व्यवस्थाएं करते रहते हैं। इसी क्रम में अब दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट पर सेल्फ बैगेज ड्रॉप सुविधा को शुरू किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सुविधा की वजह से यात्रियों का कम से कम 15 से 20 मिनट का अतिरिक्त समय बच जाएगा।

Delhi airport t3

बताया जाता है कि फिलहाल यह सुविधा सिर्फ घरेलु उड़ान के यात्रियों के लिए ही उपलब्ध है। जल्द ही इसे अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों के लिए भी उपलब्ध करवाया जा सकता है।

क्या है सेल्फ बैगेज-ड्रॉप सिस्टम?

Self baggage drop machine

सेल्फ बैगेज-ड्रॉप सिस्टम एयरपोर्ट पर यात्रियों का समय बचाने और उनकी यात्रा को और भी सुगम बनाने की एक पद्धति के तौर पर शुरू की गयी है। यात्री बिना एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारियों की सहायता से खुद ही चेक-इन के लिए अपना सामान दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि इससे यात्रियों का 15-20 मिनट तक का समय बचेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर फिलहाल यह सुविधा T3 यानी टर्मिनल 3 पर और हैदराबाद में यह सुविधा गेट नंबर 9 के पास उपलब्ध है।

कैसे करें सेल्फ बैगेज ड्रॉप?

सेल्फ बैगेज ड्रॉप की सुविधा पाने के लिए आपको ना तो एयरपोर्ट ना ही एयरलाइंस कंपनी के किसी भी स्टाफ की मदद की जरूरत है। जैसा नाम से ही जाहिर होता है, आप अपना बैग खुद ही चेक-इन के लिए ड्रॉप कर सकते हैं।

सेल्फ बैगेज ड्रॉप करने की पद्धति :

  • सबसे पहले यात्री एयरपोर्ट पहुंचकर अपना बोर्डिंग पास प्रिंट कर लें।
  • यात्री निर्धारित सेल्फ-सर्विस कियॉस्क या चेक-इन काउंटर पर जाएं जहां ऑटोमेटिक मशीन लगाये गये हैं।
  • यहां यात्री को अपना बोर्डिंग पास स्कैन करना होगा। इसके बाद मशीन में आवश्यक जानकारी जैसे फ्लाईट की जानकारी आदि भरकर बैगेज टैग को प्रिंट कर लें।
  • इन टैग्स को अपने सामान में लगा कर आपको अपने सामान को स्कैन करना होगा। इस दौरान आपको यह भी बताना पड़ेगा कि आपके बैग्स में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं है।

कैसे काम करता है सेल्फ बैगेज सिस्टम?

जब आप अपने बैग के लिए टैग प्रिंट करते हैं, तो उस टैग में एक कम्प्यूटरीकृत कोड भी रहता है जो खास आपके लिए ही बनाया गया होता है। यहीं कोड आपके बैग की पहचान बन जाता है जो आपके द्वारा दी गयी सभी जानकारियों से लैस होता है। जब यात्री अपना बैग सेल्स ड्रॉप कर चुका होता है तो संभव है कि एयरपोर्ट प्रबंधन के कर्मचारी या एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारी बैगों की जांच करें और इसके बाद उन्हें विमान में लोड किया जाए।

Hyderabad airport

लेकिन विमान में चढ़ाने से पहले यह भी जांची जाएगी कि बैग का वजन इत्यादि सही मापदंड के अनुसार ही है या नहीं। अगर आपका बैग एयरलाइंस कंपनी के सभी मापदंडों पर खरा उतरता है तो बैग को विमान में लोड कर दिया जाएगा जिसके बारे में आपको मोबाइल पर या एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा सूचित किया जाएगा। लेकिन किसी कारणवश अगर आपका बैग एयरलाइंस के निर्धारित मापदंडों पर खरा नहीं उतरता या वजन ज्यादा हो होता है तो इस बारे में एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारी स्वयं आपसे संपर्क कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

FAQs
सेल्फ बैगेज ड्रॉप सिस्टम क्या है?

एयरपोर्ट पर यात्रियों को अपना बैग चेक-इन करवाने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। कई बार भीड़ ज्यादा होने की वजह से यात्रियों को 20-25 मिनट तक का समय इसमें लग जाता है। सेल्फ बैगेज ड्रॉप पद्धति की मदद से यात्री अब खुद ही अपना बैग चेक-इन के लिए डालकर आगे बढ़ सकेंगे। इससे उनका समय भी बचेगा।

सेल्फ बैगेज ड्रॉप सिस्टम कैसे काम करता है?

सेल्फ बैगेज ड्रॉप सिस्टम एक ऑटोमेटिक मशीन की मदद से काम करता है। यात्री को अपना बोर्डिंग पास स्कैन करने के बाद उन्हें अपने बैग के लिए एक टैग प्रिंट करना होगा। इसके बाद यात्री उस टैग को अपने बैग में लगाकर बैग को स्कैन करने के बाद सेल्फ बैगेज ड्रॉप कर सकता है। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद यात्री को अपने बैग की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

किन एयरपोर्ट्स पर सेल्फ बैगेज ड्रॉप की सुविधा मिल रही है?

सेल्फ बैगेज ड्रॉप की सुविधा फिलहाल दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही उपलब्ध है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और हैदराबाद एयरपोर्ट पर गेट नंबर 9 के पास यह सुविधा मिलेगी। यह सुविधा अभी केवल घरेलु उड़ानों के यात्रियों को ही दी जा रही है।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: delhi hyderabad airport tourism
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+