Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Smog से ढकी दिल्ली, AQI पहुंचा 400 के पार : क्या कृत्रिम बारिश करवाएगी सरकार?

Smog से ढकी दिल्ली, AQI पहुंचा 400 के पार : क्या कृत्रिम बारिश करवाएगी सरकार?

राजधानी दिल्ली स्मॉग के चादर से लिपटी हुई है। इस वजह से दृश्यता में कमी आने के साथ-साथ ही लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में भी लगातार जलन महसूस हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 7 बजे दिल्ली के आनंद विहार, अशोक विहार, द्वारका, जहांगीरपुरी और रोहिणी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया।

प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को N-95 मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन समस्या यह है कि हर समय मास्क लगाए रखना न तो संभव है और यह नुकसानदायक भी है। वहीं दूसरी तरफ हवा में घुला जहर लोगों को सांस लेना दूभर बनाता जा रहा है।

delhi pollution 2024

कैसा रहेंगे अगले कुछ दिन?

पर्यावरणविदों और मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ज्यों का त्यों बना रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार 5 से 7 नवंबर तक भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहने वाला है। इसके बाद अगले कम से कम 6 दिनों तक दिल्ली की हवा में घुले जहर का स्तर गंभीर ही बने रहने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार हवाओं की गति कम रहने की वजह से भी प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार को 5 से 15 किमी, बुधवार (6 नवंबर) को 6 से 12 किमी और 7 नवंबर (गुरुवार) को 5 से 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा बहेगी।

बता दें, दिल्ली की हवा का स्तर खराब होने के पीछे दिवाली की रात को जलाए गये पटाखों के धुएं के साथ-साथ आसपास के राज्यों में किसानों द्वारा खेतों में लगातार पराली जलाने की घटनाएं भी समान रूप से जिम्मेदार मानी जा रही हैं।

delhi parali fire

दिल्ली-NCR में कहां-कितना है AQI?

दिल्ली-NCR का इलाका AQI
आनंद विहार 457
अशोक विहार 418
मुंडका 466
डीआईटी 442
द्वारका 404
जहांगीरपुरी 440
रोहिणी 401
चांदनी चौक 317
आईटीओ 343
अलीपुर 391
लोधी रोड 320
करणी सिंह शूटिंग रेंज 390
नोएडा सेक्टर 62 345
गुरुग्राम सेक्टर 51 283
विकास सदन 324
लोनी 400
इंदिरापुरम, गाजियाबाद 269
वसुंधरा 353

कृत्रिम बारिश पर हो रहा विचार

दिल्ली में छाए प्रदूषण की मोटी परत के बारे में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि हवा की गति के कारण ही दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदूषण को रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक दिल्ली सचिवालय में बुलायी गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में विंटर एक्शन प्लान की घोषणा के बाद विभागों द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की जाएगी। वहीं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उम्मीद जतायी है कि दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने के संबंध में केद्र सरकार बैठक बुलाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो वह केंद्र सरकार से संपर्क करेंगे।

delhi smog pollution

कैसे होती है कृत्रिम बारिश?

कृत्रिम बारिश को Cloud Seeding भी कहा जाता है। इसकी सफलता मौसम की प्रतिकूलता पर निर्भर करता है। अगर हवा में कम से कम 50% नमी होती है और सभी आवश्यक शर्तें पूरी होती हैं तो प्राकृतिक बादलों की तरह ही कृत्रिम बादल भी बारिश करवा सकते हैं जिससे हवा साफ होगी और वायु की गुणवत्ता में सुधार भी आएगा। इसका असर करीब 1 सप्ताह तक बना रह सकता है। हवा में रासायनिक यौगिकों का छिड़काव कर नमी के कणों को एकत्र किया जाता है। इससे बादल बनते हैं और बारिश होती है। वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक्स के समय भी प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए चीन ने क्लाउड सीडिंग के जरीए कृत्रिम बारिश करवायी थी।

More News

    Read more about: delhi weather
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+