Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड जरुर घूमे एशिया की सबसे ऊँची पहाड़ी

इस वीकेंड जरुर घूमे एशिया की सबसे ऊँची पहाड़ी

सावनदुर्ग पहाड़ी बैंगलोर से 33 किमी दूर पश्चिमी और मगदी रोड पर स्थित है। इस पहाड़ी पर एक खूबसूरत मंदिर भी है..बता दें यह पहाड़ी एशिया की सबसे विशाल एकल पत्थर पहाड़ी है।

By Goldi

मानसून का मौसम में बैंगलोर का मौसम और भी सुहाना हो जाता है...तो क्यों ना इस मानसून बैंगलोर के पास स्थित एशिया की सबसे पहाड़ी घूमी जाए।

जी हां इस पहाड़ी का नाम है..सावनदुर्ग पहाड़ी..जो बैंगलोर से 33 किमी दूर पश्चिमी और मगदी रोड पर स्थित है। इस पहाड़ी पर एक खूबसूरत मंदिर भी है..बता दें यह पहाड़ी एशिया की सबसे विशाल एकल पत्थर पहाड़ी है। यह पहाड़ी दक्षिणी पठार पर समुद्र स्तर से 1226 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

रूट मैप

रूट मैप

शुरुआत-बेंगलुरु
गंतव्य-सावनदुर्ग

उचित समय-नवंबर से जून

कैसे पहुंचे

कैसे पहुंचे

नंदी हिल्‍स तक आसानी से रेल मार्ग, वायु मार्ग और सड़क मार्ग द्वारा पहुंचा जा सकता है। यहां तक पहुंचने के लिए कई साधन मौजूद है।

हवाई मार्ग
नंदी हिल्स का नजदीकी एयरपोर्ट बेंगलुरु एयरपोर्ट है..जोकि नंदीहिल्स से करीबन 90 किमी की दूरी पर स्थित है..सैलानी एयरपोर्ट से टैक्सी द्वारा नंदीहिल्स आसानी से पहुंच सकते हैं।

ट्रेन द्वारा
नंदीहिल्स का नजदीकी स्टेशन क्रांतिवीर सांगोली रायना स्टेशन है..और बैंगलूर जंक्शन है..जोकि सावनदुर्ग पहाड़ी से करीबन 66 किमी की दूरी पर स्थित है।PC: Pavithrah

सड़क द्वारा

सड़क द्वारा

बस मार्ग: बैंगलोर के मैजेस्टिक बस स्टैंड से मगदी रोड के लिए बस ले सकते हैं। यह बस आमतौर पर आपको शहर की सीमा के भीतर मगदी सड़क के एक स्थान पर उतारेगी, यहां से आपको मगदी सड़क जंक्शन के लिए एक और बस लेनी पड़ेगी, जहां से आपको सावनदुर्ग (स्थान से 12 किलोमीटर) के लिए बाएं जाना होगा, वहां से होसपेट गेट (यहां आप इसे सावनदुर्ग कह सकते हैं) के लिए निजी और केएसआरटीसी (KSRTC) की बसें मिलती हैं। बैंगलोर से यात्रा का कुल समय 2 घंटे 15 मिनट का है। (बस के न मिलने की स्थिति में, इस 12 किलोमीटर के सफ़र को ऑटो से पूरा किया जा सकता है।)PC:Mayur Panchamia

ड्राइविंग दूरी

ड्राइविंग दूरी

बैंगलोर से सावनदुर्ग की दूरी 56 किमी है..जहां दो रूट के जरिये पहुंचा जा सकता है-

पहला रूट-रूट 1: बेंगलुरु - केंगेरी - कुंबलागुदो - मैनचनबेले - सावनदुर्ग के माध्यम से सावनदुर्ग - मैनचनबीले रोड (पहले रूट से सावनदुर्ग पहुँचने में करीबन 2 घंटे का समय लगता है.इस रूट की सड़के ठीक है और आप आसानी से सावनदुर्ग पहुंच सकते हैं)

मार्ग 2: बेंगलुरु - विस्सेश्वपुर - गुडमदरहल्ली - मागाडी - सावनदुर्ग एसएच 3(दूसरे रूट से सावनदुर्ग पहुँचने म करीबन 2:30 घंटे का समय लगेगा)PC: Shyamal

मैनचैबेल में शॉर्ट स्टॉप

मैनचैबेल में शॉर्ट स्टॉप

सावनदुर्ग पहाड़ी गलुरू शहर के बहुत करीब है, ज्यादातर लोग सप्ताहांत के दौरान यहां दोस्तों के साथ घूमने आते हैं।अगर आप सूर्योदय देखना चाहते हैं तो आप जल्दी पहुंच सकते हैं। सावनदुर्ग आने वाले पर्यटक मैनचैबेल में चाय नाश्ते को लुत्फ उठा सकते हैं।PC:Manoj M Shenoy

सावनदुर्ग पहाड़ी

सावनदुर्ग पहाड़ी

आप इस पहाड़ी पर ट्रैकिंग का भी लुत्फ ले सकते हैं..क्यों कि पहाड़ी के ऊपर पहुँचने के लिए वहां कोई सीढियाँ मौजूद नहीं है। यह खड़ी पहाड़ी है..जिसे आपको काफी सावधानी बरतते हुए ट्रैकिंग करनी होती है।PC:Mayur Panchamia

मंदिर

मंदिर

इस दुर्ग पहाड़ी की तलहटी में स्थित सावंदी वीरभद्रेश्वर स्वामी और नरसिंह स्वामी मंदिर स्थित है जिन्हें देखने तीर्थयात्री सावनदुर्ग पहाड़ी पर आते हैं। जो लोग खुद के साथ एकांत में अच्छा समय बिताना चाहते हैं..उनके लिए सावनदुर्ग एक परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन है।PC: L. Shyamal

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+