Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »300 साल पुरानी 'शिव की लघु कचहरी' में ही नहीं होती महादेव की पूजा, यहां पढ़िए वजह

300 साल पुरानी 'शिव की लघु कचहरी' में ही नहीं होती महादेव की पूजा, यहां पढ़िए वजह

काशी से भगवान शिव को कितना प्यार और काशीवासियों को भोले बाबा पर कितना विश्वास है, यह कहने की जरूरत नहीं है। काशी के अंश-अंश में भगवान महादेव अलग-अलग रूपों में निवास करते हैं। लेकिन वाराणसी में स्थित रत्नेश्वर महादेव के मंदिर में ना तो भोले बाबा का जलाभिषेक होता है और ना ही उनका जयकारा गूंजता है।

Ratneshwar mahadev

चलिए वाराणसी के ऐसे मंदिर के बारे में बताते हैं, जहां नहीं होती शिव की पूजा

ना चढ़ता बेलपत्ता ना होता जलाभिषेक

काशी के मणिकर्णिका घाट के पास ही स्थित दत्तात्रेय घाट पर करीब 300 साल पुराना रत्नेश्वर महादेव का मंदिर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मंदिर श्रापित है। यहां ना तो कोई भक्त पूजा करता है और ना ही मंदिर में स्थापित भगवान शिव के लिंग पर कोई जल चढ़ाता है। माना जाता है कि इस मंदिर में पूजा करने के बाद से ही घरों में अनिष्ट होना शुरू हो जाता है।

mahadev

पिछले 300 सालों से थोड़ा-थोड़ा कर यह मंदिर एक तरफ झुकता जा रहा है। लोग इस मंदिर की तुलना पीसा के झुलते मीनार से भी करते हैं। बारिश के समय 40 फीट ऊंचा मंदिर का शिखर भी 6 महीनों के लिए पानी के नीचे ही डूबा जाता है। हालांकि इतने सालों से झुक रहे इस मंदिर के अभी तक पूरी तरह से खड़े रहने का रहस्य कोई नहीं समझ पाया है।

मंदिर से जुड़ी हैं कई कथाएं

रत्नेश्वर महादेव के मंदिर से कई कथाएं जुड़ी हुई हैं। एक कथा के अनुसार रानी अहिल्याबाई होल्कर जब वाराणसी में मंदिरों का निर्माण करवा रही थी, उस समय उनकी एक दासी रत्नाबाई ने भी मंदिर निर्माण के लिए अहिल्याबाई से रुपये उधार मांगे थे। अहिल्याबाई ने दासी को खुशी-खुशी रुपये तो दे दिये लेकिन मंदिर का नाम दासी के नाम पर नहीं रखने के लिए कहा। मगर दासी नहीं मानी और उसने मंदिर का नाम रत्नेश्वर महादेव रख दिया। अहिल्याबाई इस बात से काफी नाराज हो गयी और उन्होंने अपनी दासी को श्राप दिया कि इस मंदिर में ना तो कई आएगा और ना ही दर्शन-पूजन करेगा।

ratneshwar mahadev

एक अन्य कहानी में कहा जाता है कि 15वीं और 16वीं शताब्दी में कई राजा-रानियां बनारस में रहने आए। उनके साथ उनकी मांए और सेवक भी आए थे। ऐसे ही एक राजा का सेवक भी अपनी मां को लेकर बनारस आया था। उसकी मां ने इस मंदिर में दर्शन किये और जैसे ही बाहर निकली मंदिर एक तरफ जमीन में धंस गया। सेवक की मां का नाम रत्ना था, जिनके नाम पर इस मंदिर को रत्नेश्वर महादेव कहा जाता है।

आधार कमजोर होने के कारण झुक गया छज्जा

बनारस के इतिहास के बारे में जानकारों का कहना है कि काशी के रत्नेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की दासी रत्ना ने करवाया था। लेकिन आधार कमजोर होने की वजह से कालांतर में यह मंदिर एक तरफ झुक गया और उसके बाद से अब तक इस मंदिर के झुकने का सिलसिला लगातार जारी है।

temple in flood

पहले मंदिर का छज्जा जमीन से 8 फुट की ऊंचाई पर था लेकिन अब यह 7 फुट ऊंचा रह गया है। मंदिर के गर्भगृह में कोई सीधा खड़ा नहीं हो पाता है। मंदिर के गर्भगृह में एक नहीं बल्कि कई शिवलिंग स्थापित हैं। इस वजह से ही इसे शिव की लघु कचहरी भी कहा जाता है।

FAQs
रत्नेश्वर महादेव के मंदिर की खासियत क्या है?

रत्नेश्वर महादेव का मंदिर करीब 300 साल पुराना है। लेकिन मंदिर जमीन में एक तरफ धंसता जा रहा है। इस मंदिर के छज्जे की ऊंचाई पहले 8 फुट थी जो अब 7 फुट पर आ गयी है।

रत्नेश्वर महादेव की पूजा क्यों नहीं होती?

रत्नेश्वर महादेव काशी में स्थापित भगवान शिव की दूसरे मंदिरों से काफी अलग है। लोक कथाओं के अनुसार यह मंदिर श्रापित है। यहां पूजा करने से भक्तों के घरों में अनिष्ट होना शुरू हो जाता है।

रत्नेश्वर महादेव का मंदिर कहां है?

रत्नेश्वर महादेव का मंदिर वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पास स्थित दत्तात्रेय घाट पर है। इस मंदिर का ना तो कोई दर्शन करता है और ना ही पूजन।

NativePlanet Travel

More News

Read more about: varanasi uttar pradesh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+