Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर एडवेंचर है आपका शौक, तो मेघालय की खूबसूरत वादियाँ कर रही हैं आपका इंतजार

अगर एडवेंचर है आपका शौक, तो मेघालय की खूबसूरत वादियाँ कर रही हैं आपका इंतजार

विशाल हरे भरे जंगल, झीलमिलाती झील, और असंख्य गुफायों के साथ साथ मेघालय सम्पूर्ण विविधता से सम्पन्न है। इतना ही नहीं 'बादलों का घर', मेघालय एडवेंचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है, साहसिक गतिविधिय

भारत के पूर्वोतर भाग में स्थित मेघालय एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो भारत में अत्यधिक बारिश के लिए जाना जाता है। मेघालय का मतलब है 'मेघो का घर'। यहां आकर न सिर्फ बादलों को करीब से देखा जा सकता है, बल्कि इन्हें महसूस भी किया जा सकता है।

विशाल हरे भरे जंगल, झीलमिलाती झील, और असंख्य गुफायों के साथ साथ मेघालय सम्पूर्ण विविधता से सम्पन्न है। इतना ही नहीं 'बादलों का घर', मेघालय एडवेंचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है, साहसिक गतिविधियों के जरिये मेघालय की यात्रा आपको कई खुशनुमा अनुभव प्रदान करती है।

ट्रेकिंग

ट्रेकिंग

ट्रेकिंग

ट्रेकिंग

मेघालय में ट्रैकिंग के खूबसूरत नजारों को अनुभव करने के लिए आपके अंदर समर्पण और जुनून होना चाहिए। खास बात यह है कि, मेघालय के अन्य ट्रेकिंग स्थल के मुकाबले लिविंग ब्रिज रूट नौसिखियों आसानी से कर सकते हैं। यहां ट्रेकिंग का मजा लेने के लिए पास अच्छे जूतों के साथ साथ एक ट्रेकिंग डंडा होना जरूरी है।

मेघालय में कब ले ट्रेकिंग का मजा

मेघालय में कब ले ट्रेकिंग का मजा

स्कूबा डाइविंग

स्कूबा डाइविंग

आप सोच रहें होंगे कि, मेघालय में समुद्री तट है और हमे खबर ही नहीं, तो जनाब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है , आपको सही जानकारी है कि मेघालय में कोई बीच नहीं है, लेकिन कलकल बहती नदियां तो हैं, जहां आप थ्रिलिंग एडवेंचर स्कूबा डाइविंग का मजा ले सकते हैं। मेघालय में स्कूबा का मजा लेने के लिए आप द्वाकी में स्थित उमंगोट नदी की ओर रुख कर सकते हैं। जहां तैराकी के शौक़ीन लोग दस फीट गहरे तक तैराकी का मजा ले सकते हैं, वहीं प्रमाणित गोताखोर गहराई तक तैराकी का मजा ले सकते हैं।

कब करें

कब करें

मेघालय में स्कूबा डाइविंग का मजा साल में कभी भी लिया जा सकता है,लेकिन मानसून के समय में स्कूबा डाइविंग करने में सावधानी बरतें।Pc:Vikramjit Kakati

गुफाएं घूमें

गुफाएं घूमें

मेघालय गुफा अन्वेषण के लिए भारत में सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। राज्य में लगभग 1700 चूना पत्थर और बलुआ पत्थर की गुफाएं मौजूद हैं,जिनमे से कुछ बेहद ही गहरी हैं। 300 किमी की क्षेत्र में फैली यह गुफाएं पूर्वी खासी पहाड़ी, दक्षिण गारो पहाड़ी,जयंतिया हिल्स में स्थित हैं।Pc:Sharada Prasad C

मेघालय में गुफाएं घूमें

मेघालय में गुफाएं घूमें

गुफाएं घूमें के लिए आपको फिट होने की जरूरत है, क्यों कि जब आप गुफायों का अन्वेषण करते हैं, तो उसमे काफी मेहनत लगती है।Pc:Sharada Prasad CS

गुफा घूमने से पहले ये किट जरुर रखें अपने साथ

गुफा घूमने से पहले ये किट जरुर रखें अपने साथ

गुफायों का पता लगाने से पहले अपने साथ ये खास चीजें अवश्य रखें, जैसे बॉडी सूट, दस्ताने, हेलमेट, एलईडी हेडलाइट्स और गम बूट, कैविंग के लिए आवश्यक चीजें हैं।Pc: Vijayakumarblathur

कब करें

कब करें

नवंबर से मार्च का समय गुफायों को पता लगाने के लिए बेहतर होता है, क्यों की दौरान गुफायों में पानी काफी नीचे स्तर पर पहुंच चुका होता है।Pc:Abhiyansh kumar dikshit

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+