Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इन जगहों पर घूमने जाएं तो जरूर एंजॉय करें Ropeway Ride, होगा ऐसा अनुभव जो हमेशा रहेगा याद

इन जगहों पर घूमने जाएं तो जरूर एंजॉय करें Ropeway Ride, होगा ऐसा अनुभव जो हमेशा रहेगा याद

रोपवे का नाम सुनते ही भले ही थोड़ा डर जरूर लगता है लेकिन मन रोमांच से भी भर जाता है। जिस दूरी को तय करने में आपको घंटों का समय लग सकता है, रोपवे से वह दूरी महज कुछ मिनटों में ही पूरी कर ली जा सकती है। इसके साथ देखने को मिलता है वह नजारा जिसे सड़क मार्ग से जाने पर आप कभी भी नहीं देख सकते हैं।

घाटी की हरियाली, नदियों का बर्ड आई व्यू और खुली ताजी हवा...जी हां, कुछ मिनटों का यह सफर ही अगले कई दिनों के लिए आपको पूरा रिफ्रेश और एनर्जी से भर देती है। हालांकि रोपवे राइड कई शहरों में मौजूद है लेकिन किन शहरों की ट्रिप पर रोपवे राइड को बिल्कुल मिस न करके इसे जरूर एंजॉय करना चाहिए?

ropeway

आइए आपको बताते हैं :

मसूरी

मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, तो इसके पीछे कुछ तो वजह होगी ही। मसूरी का रोपवे न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर के प्रमुख आकर्षणों में गिना जाता है। रोपवे से पहाड़ों का वो नजारा दिखाई देता है जिसे आप अपनी यादों में सालों तक समेट कर रखना चाहेंगे। रोपवे कार्ट में रिलैक्स होकर बैठकर आप यहां से प्राकृतिक नजारों के शानदार वीडियो भी बना सकते हैं।

mussoorie ropeway

गुवाहाटी

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत का सबसे लंबा रिवर रोपवे बना हुआ है। जरा सोचिए...नदी को पार कर रहे हैं, वो भी नाव नहीं बल्कि रोपवे से। कितना रोमांचक लगता होगा। ब्रह्मपुत्र नदी को पार करने वाले इस रोपवे का एक तरफ का सफर मात्र 9-10 मिनट में पूरा किया जा सकता है।

इस रोपवे के हर केबिल कार में एक बार में 30 यात्रियों को बैठाने की क्षमता होती है। इसलिए गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन करने जाएं तो रोपवे राइड को बिल्कुल मिस मत करें।

guwahati ropeway

मिर्जापुर

मिर्जापुर सिर्फ ओटीटी ही नहीं बल्कि असली में भी काफी फेमस जगह है। मिर्जापुर में मौजूद मां विंध्यवासिनी, कालीखोह में महाकाली और अष्टभुजा में देवी सरस्वती के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से भक्त आते रहते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को 12 किमी की चढ़ाई और सैंकड़ों सीढ़ियां चढ़कर देवी के दर्शन करने पड़ते हैं।

इस परेशानी को दूर करने के लिए ही मिर्जापुर में रोपवे राइड की शुरुआत की गयी है। अब देवी के दर्शन करने जाने के लिए सीढ़ियों की ऊंची चढ़ाई करने की जरूरत भी नहीं पड़ती और लोगों को पहाड़ों पर से इन मंदिरों के शानदार नजारे भी दिखते हैं।

mirzapur ropeway

गुलमर्ग

कश्मीर और गुलमर्ग का गंडोला राइड तो एक लोकप्रिय रोपवे राइड है। गुलमर्ग में बर्फीली पहाड़ी इलाकों तक पहुंचने के लिए यह रोपवे संचालित किया जाता है। इसके दो फेज हैं। हर फेज की अपनी अलग सुन्दरता और अपना अलग रोमांच है। अगर आप स्नो एक्टिविटी में हिस्सा लेना चाहते हैं तो गुलमर्ग का गंडोला राइड आपके लिए बिल्कुल सही डेस्टिनेशन है। वहीं अगर आप प्राकृतिक सुन्दरता और बर्फ को एंजॉय करना चाहते हैं तब भी गुलमर्ग का रोपवे आपके लिए एक आदर्श जगह है।

srinagar gulmarg gandola ride

पुष्कर

पुष्कर में सावित्री माता का मंदिर अरावली पहाड़ की चोटियों पर स्थित है। वहां तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका रोपवे है जो मंदिर के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों और पुष्कर शहर व झील का अद्भुत नजारा दिखाता है। पुष्कर में रोपवे 202 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। रोपवे के बन जाने से न सिर्फ पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचना हर आयुवर्ग के लोगों के लिए आसान हो गया है बल्कि यह फोटोग्राफी के शौकिनों को भी शानदार फोटोग्राफ लेने का मौका देता है।

pushkar ropeway

राजगीर

बिहार की राजधानी पटना के पास मौजूद राजगीर में स्थित रोपवे को भारत का सबसे पुराना रोपवे माना गया है। इस रोपवे का इस्तेमाल विश्वशांति स्तूप तक पहुंचने के लिए किया जाता है। रत्नागिरी की पहाड़ी पर स्थित इस स्तूप तक पहुंचने के लिए रोपवे की एक कार्ट में एक बार में सिर्फ एक ही व्यक्ति सवार हो सकता है। लगभग 7-10 मिनट का यह सफर राजगीर घाटी के कुछ नायाब दृश्य दिखाता है जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।

More News

    Read more about: mussoorie srinagar mirzapur
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+