Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजस्थान के प्रमुख 5असामान्य और अद्भुत स्थल!

राजस्थान के प्रमुख 5असामान्य और अद्भुत स्थल!

कभी ना ख़त्म होने वाली राजसी महलों की लिस्ट पूरी दुनिया को राजस्थान में यात्रा के लिए अपनी ओर आकर्षित करती है। वहाँ पर पुराने वास्तुकारों की वास्तुकला निपुणता को देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। वहाँ की जीवंत संस्कृति, परंपरा अपने राजसी इतिहास के साथ लोगों को अपने पास आने के लिए हमेशा लालायित करती है। चलिए हम कुछ अलग रास्तों पर जाकर राजस्थान के कुछ असामान्य, अंजान और अद्भुत जगहों की यात्रा पर जाते हैं और राजस्थान को और करीब से जानते हैं।

राजस्थान का यह अंजान सफ़र आपको राजस्थान की आंतरिक सुंदरता में ले जाकर वहाँ की विविध संस्कृति और राजसी परंपरा से वाकिफ़ कराएगा।

बूँदी

तारागढ़ किले के छत की उँचाई से बूँदी का दृश्य अद्भुत और मन को लुभाने वाला है। एक विकसित गाँव अपने शाही अतीत के साथ आपको उसी दौर में ले जाता है। अलंकृत महल, सीढ़ीनुमा कुँए, किले और मंदिर, कई ऐसी सारी जगह हैं जहाँ आप अपने सफ़र का भरपूर आनंद ले सकते हैं। राजस्थान की अपनी यात्रा में, इस असामान्य जगह की यात्रा करना ना भूलें।

Bundi

बूँदी का अद्भुत दृश्य
Image Courtesy:
Antoine Taveneaux

सांभर झील

आप शायद आश्चर्य में होंगे कि मरुस्थलीय वनस्पति में से नमक कैसे निकाला जा सकता है। मरुस्थलीय वनस्पति एक आश्चर्य में डाल देने वाले घड़े के समान है, जिसे सांभर खारी झील सही साबित करती है। भारत की अंतर्देशीय खारी झील एक खारी आर्द्रभूमि है जहाँ पर सदियों से नमक का निष्कर्षण(निकलना) हो रहा है। सांभर झील, एक दीर्घवृत्ताकार झील, नागौर की भूमि में है जो एक अद्वितीय जगह है।

Sambhar Salt Lake

सांभर झील का मनोरम दृश्य
Image Courtesy: Nawanshu91

बांसवाड़ा

यह हमेशा से ही दिलचस्प बात होती है कि, कैसे किसी स्थान का वह नाम पड़ा। इसी तरह बांसवाड़ा नाम भी अपने क्षेत्र में बहुत सारे बाँस के जंगल होने की वजह से पड़ा है। बांसवाड़ा को माही नदी की वजह से अस्तित्व में आए कई सारे द्वीपों के कारण '100 द्वीपों का शहर' भी कहा जाता है। कई सारे झील और धरोहर इस बाँस के देश में आपको आपकी यात्रा में देखने को मिलेंगे।

Banswara

बांसवाड़ा
Image Courtesy: Vedpriyaa

महनसर

कैसा होगा अगर आपको मरुस्थल में विरासतीय पेय पदार्थ के बारे में पता चले? शेखावती के क्षेत्र में आपको कई आश्चर्य मिलेंगे और उन्हीं में से महनसर ऐसी जगह है जो अपने विरासत के पेय पदार्थ के लिए प्रसिद्ध है। कितना उत्साहवर्धक होगा ना इस अद्भुत और अलग पेय पदार्थ का महनसर के राजसी धरोहरों के बीच मज़ा लेना?

Galta Ji Temple

गलताजी, बंदरों का मंदिर
Image Courtesy: China Crisis

गलताजी, बंदरों का मंदिर

जयपुर की सरहद पर, एक नगर है-खानिया बालाजी के नाम से, जिसे मुख्यतः गलताजी मंदिर की वजह से जाना जाता है। यहाँ पर बहुत बड़े समुदाय में बंदरों के रहने की वजह से, इस मंदिर को बंदरों का मंदिर भी कहा जाता है। गलताजी मंदिर की शानदार वास्तुकला, पर्यटकों के लिए राजस्थान का सबसे शानदार असामान्य स्थल है।

तो निकल पड़िए राजस्थान के इन छुपे हुए रास्तों में पैदल ही और खोज करिए यहाँ के अनछुए अंजान ख़ज़ानों का जो सालों से अपनी शालीनता लिए यहाँ स्थापित हैं।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+