Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ना जयपुर ना उदयपुर, प्री-वेडिंग के लिए बेस्ट है घाणेराव

ना जयपुर ना उदयपुर, प्री-वेडिंग के लिए बेस्ट है घाणेराव

घनेरो उदयपुर और जोधपुर के बीच स्थित एक बेहद ही खूबसूरत सा छोटा सा कस्बा है। जहां बेहतरीन बावड़ी भी है, मंदिर और सालों पुराने महल भी, और सबसे खास बात यहां पर्यटकों का जमावड़ा नहीं है, जिससे आप सुकून के ब

By Goldi

हर किसी की जिन्दगी में शादी का दिन काफी अहमियत रखता है। बदलते समय में इस दिन को और भी खास बना रहे हैं प्री-वेडिंग फोटोशूट, प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए अच्छे परिदृश्य और का होना बेहद ही जरूरी होता है। प्री वेडिंग फोटोशूट के दौरान एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते हुए आप के खुशनुमा पल कैमरे में कैद होते हैं, जो आप दोनों के लिए बेहद खास होते हैं। जिन्हें बाद में एल्बम में पलटते हुए आप उन खुशनुमा पलों की यादों को सहेज सकते हैं।

अगर आप सोचते हैं कि, प्री वेडिंग शूट के लिए बहुत प्लानिंग करने की जरूरत है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, इसके लिए बस आपको तैयार होना चाहिए और साथ में फोटोग्राफर और बेहद ही रोमांटिक सा बैकग्राउंड, जो आपकी प्री-वेडिंग की तस्वीरों को अच्छे से कैमरें में कैद कर सके।

तो अगर आप अपनी शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोग्राफी के लिए सोच रहे हैं, तो एक बार राजस्थान के घाणेराव की ओर जरुर रुख करें। यकीनन राजस्थान में कई खूबसूरत महल और हवेलियां हैं, जहां आप तस्वीरें क्लिक करा सकते हैं, लेकिन उन जगहों पर मौजूद भीड़-भाड़ कहीं ना कहीं आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है, और तस्वीरें अच्छी नहीं आ पाती।

कहां है घाणेराव?

कहां है घाणेराव?

घाणेराव उदयपुर और जोधपुर के बीच स्थित एक बेहद ही खूबसूरत सा छोटा सा कस्बा है। जहां बेहतरीन बावड़ी भी है, मंदिर और सालों पुराने महल भी, और सबसे खास बात यहां पर्यटकों का जमावड़ा नहीं है, जिससे आप सुकून के बीच अपने पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक प्री वेडिंग शूट करा सकते हैं।

रॉयल कैसेल

रॉयल कैसेल

अगर आप एकदम राजस्थानी रंग में रंगना चाहते हैं, घाणेराव में स्थित रॉयल कैसेल में जरुर अपनी तस्वीरें क्लिक कराएं, बताया जाता है कि, यह करीबन 500 साल पुराना कैसेल है, जिसमे आज भी लोग रहते हैं।Pc:officialy page

पूल किनारे रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर

पूल किनारे रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर

इस पूल किनारे बाते करते हुए एक दूसरे साथ खाते हुए कैंडीड तस्वीरें क्लिक कराएं।

मंदिर की सीढियों पर

मंदिर की सीढियों पर

इस मंदिर को देख आपको पुराने जमाने की फिल्मों के मंदिर याद आ गये होंगे।

परफेक्ट लोकेशन

परफेक्ट लोकेशन

इन पीले पीले फूलों के बीच आपका प्रीवेडिंग शूट काफी जानदार और शानदार लगेगा..

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+