Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दूध की रोशनी में नहाया हुआ ताजमहल कभी देखा है क्या?

दूध की रोशनी में नहाया हुआ ताजमहल कभी देखा है क्या?

आपने ताजमहल तो कई बार देखा होगा, लेकिन दिन में क्या कभी ताजमहल का दीदार आपने रात में किया है..नहीं तो अब कर डालिए

By Goldi

देश की शान के नाम से भी जाना जाने वाला, प्रेम का सबसे प्रसिद्द और महान चिन्ह हर रोज़ लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, आगरा स्थित ताजमहल की इस महान रचना को मुग़ल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनवाया था। आज के समय में इस भव्य रचना को सिर्फ अपने देश भारत में ही नहीं पूरे विश्व में प्रेम के सबसे बड़े चिन्ह के रूप में जाना जाता है।

आपने ताजमहल तो कई बार देखा होगा, लेकिन दिन में क्या कभी ताजमहल का दीदार आपने रात में किया है..जी हां पूर्णिमा की रात में।कहते है कि, पूर्णिमा की रात में ताजमहल दूध की तरह चाँद की रोशनी में नहाकर बेहद ही खूबसूरत नजर आता है।

रात में ताजमहल का दीदार सिर्फ महीने में पांच दिन ही किया जा सकता है..जिसमें पूर्णिमा की रात और पूर्णिमा के पहले और बाद में दो रात शामिल हैं। इन सभी पहलुओं, तारीखों और ताज को देखने के लिए रात का समय भारत के पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा तय किया जाता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+