Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के इन पार्कों में Exercise तो दूर प्रवेश भी नहीं कर सकेंगे पुरुष, जानिए क्यों?

दिल्ली के इन पार्कों में Exercise तो दूर प्रवेश भी नहीं कर सकेंगे पुरुष, जानिए क्यों?

सुबह हो या शाम पार्कों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को साथ में घूमते हुए अक्सर देखा जाता है। लेकिन दिल्ली के किसी पार्क में प्रवेश करने से पहले एक बार जरूर जांच लें कि उस पार्क में पुरुष Allowed तो हैं ना! क्योंकि दिल्ली में अब महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'पिंक पार्क' बनाएं जा रहे हैं।

women parks in delhi

जी हां एमसीडी के अधीन दिल्ली में करीब 15 हजार पार्क हैं, जिनमें से कुछ पार्कोा को चुन कर पिंक पार्क में तब्दील किया जाएगा जिनमें पुरुषों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। महिलाएं अपने बच्चों के साथ इन पार्कों में घूम सकेंगी। पार्क्स में बच्चों के लिए भी खास व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

आइए आपको बताते हैं पिंक पार्कों में क्या खास होगा :

क्या है पिंक पार्क

parks

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एमसीडी) ने कुछ ऐसे पार्क बनाने का निर्णय लिया है जहां सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही घूम सकेंगे। इन पार्कों में पुरुषों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। पार्क को महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही डिजाइन किया जाएगा। साथ आने वाले बच्चे बोर ना हो, इस बात का भी खास ध्यान रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पार्कों में 10 साल तक के बच्चों को आने की अनुमति होगी।

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

पिंक पार्क को महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पार्कों को पिंक कलर से सजाया जाएगा। पार्क की दीवारों पर ग्राफिटी, जिम फैसीलिटी, टॉयलेट और महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पार्क को इस तरीके से सजाया जाएगा कि यहां आने वाली महिलाएं और बच्चे बिल्कुल भी बोरियत महसूस ना करें।

parks

पार्क में जिम उपकरणों को भी पिंक कलर से ही सजाया जाएगा। महिलाओं व बच्चों को ध्यान में रखकर ही आरामदायक सीट बनाए जाएंगे ताकि महिलाएं वहां बैठकर हंसी-मजाक कर सकें और अपनी पूरे दिन की थकान मिटा सकें। पिंक पार्क में वॉकिंग ट्रेक और बच्चों के लिए झुले भी लगे होंगे।

पायलट प्रोजेक्ट हो चुका है शुरू

parks

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एमसीडी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत माता सुन्दरी पार्क को 'पिंक पार्क' बनाया है। यहां महिलाएं अपने 10 साल तक के बच्चों के साथ घूमती, खेलती और आराम फरमाती नजर आती हैं। एमसीडी के अधीन करीब 15 हजार पार्क हैं, जिनमें से कुछ पार्कों को 'पिंक पार्क' में बदलने की योजना है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि खास महिलाओं के लिए किसी पार्क को डिजाइन किया जा रहा हो। सालों पहले से ही दिल्ली में जनाना पार्क और पर्दा पार्क अस्तित्व में हैं, जहां सिर्फ महिलाएं ही प्रवेश कर सकती हैं।

More News

Read more about: delhi india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+